सागर में क्लेम की राशि को लेकर तीन भाइयों को रोकने कार के पास आया चौथा भाई और फिर... | sagar tv news
सागर कलेक्ट्रेट के बाहर मंगलवार दोपहर 2.30 बजे एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई। अचानक एक युवक चलती कार के आगे आकर बोनट पर चढ़ गया। गिरने से वह घायल हो गया। यहां मौजूद भीड़ को लगा कि किसी को कार से घसीटा गया। सूचना पुलिस तक पहुंची।
पुलिस ने स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पूरा घटनाक्रम सामने आया। हुआ यह था कि पथरिया जाट निवासी 4 भाइयों को मां की एक्सीडेंट में जान चली गई थी जिसके बाद क्लेम स्वीकृत हुआ था। इसी के 3 लाख रुपए के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद हुआ था।
एक भाई का हिस्सा लेकर तीन भाई कार से भागे थे। चौथा भाई कार को रोकने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गया और घायल हो गया। इस मामले में गोपालगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार घायल मनोज सूर्यवंशी निवासी पथरिया जाट की रिपोर्ट पर उसके भाई गोलू, विनोद और हेमू के खिलाफ धारा 394 के तहत केस दर्ज किया है। हादसे में मनोज घायल हुआ है।