शिवराज को 5 लाख की लीड ,शंकर लालवानी 10 लाख वोट से आगे
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझान में भोपाल, इंदौर, गुना, टीकमगढ़, मंदसौर और खजुराहो समेत भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे है। राजगढ़ में भाजपा कैंडिडेट से पीछे चल रहे दिग्विजय सिंह ने दो जगह काउंटिंग रुकवा दी। बीजेपी ने सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि 27 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। छह हाई प्रोफाइल सीटों पर भाजपा को कितनी लीड बताते है।
इंदौर में भाजपा के शंकर लालवानी1019014 से ज्यादा वोटों से आगे। विदिशा में शिवराज सिंह चौहान 521176 वोटों से आगे चल रहे हैं। गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया 410632 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजगढ़ में बीजेपी के रोड़मल नागर 54933 वोटों से आगे चल रहे हैं। भोपाल में भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा 152646 मतों से आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा में भाजपा के बंटी साहू 64097 वोटों से आगे।