मतगणना से पहले भगवान की शरण में पूर्व सीएम शिवराज,पत्नी साधना सिंह के साथ शाहगंज पहुंचे
मतगणना से पहले भगवान की शरण में पूर्व सीएम शिवराज,पत्नी साधना सिंह के साथ शाहगंज पहुंचे
काउंटिंग से पूर्व सीएम शिवराज ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना
वोट काउंटिंग से पहले सोमवार पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्म पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ सीहोर जिले के शाहगंज पहुंचे। उन्होंने मां नर्मदा नदी की पूजा-अर्चना की। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव को लेकर कल, मंगलवार को मतगणना होनी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। सीहोर जिले के ग्राम शाहगंज में शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी की विशेष पूजा अर्चना की है। यह क्षेत्र उनके बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही आता है। उससे पहले नेताओं ने भगवान से जीत का आशीर्वाद मांगा है । पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां पवित्र सलिला मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की और जीत का आशीर्वाद मांगा।