रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी में आग लगने से मची अफरा तफरी || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के बीना के करोंदा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद बीना- झांसी रेल मार्ग की ओएचई लाइन को बंद कर दिया गया। जिससे करीब 1 घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। आग लगने की सूचना मिलते ही खिमलासा थाने की डॉयल 100 के पायलट अजय और आरक्षक हेमंत तिवारी मौके पर पहुंचे। और घटना की जानकारी तुरंत बीना नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को दी गई। जहाँ दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है। कि कोयले से भरी मालगाड़ी बीना से झांसी की ओर जा रही थी। इस दौरान इसमें आग लग गयी। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।


By - Manoj badhwani (Bina,Sagar MP)
06-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.