बंदूक नही तो पैसे की मांग बनी युवक की जा-न का कारण,पुलिस ने किया खुलासा | sagar tv news |
एमपी के बैतूल में शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर हत्या के मामले में खुलासा करते हुए बताया गया कि आठनेर थाना अंतर्गत ग्राम मांडवी के पास खेत में बने टांके में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना कोटवार द्वारा पुलिस को प्राप्त हुई थी।
आठनेर थाना प्रभारी ने सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया और मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मौके पर एफएसएल टीम द्वारा भी जांच की गई, जहां मृतक को पानी के टांके में डुबाकर सिर पर पत्थर रखकर दबा दिया गया था ।मृतक के गले में रस्सी के निशान होने से डॉक्टर ने हत्या किए जाने की पुष्टि की गई।
आठनेर पुलिस द्वारा मृतक लवलेश इवने के दोस्त और बहन से पूछताछ कर संदेह के आधार पर सुभम और सूरज नामक दो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिसमे पाया गया कि मृतक लवलेश ने अपने माता पिता की एक वर्ष पूर्व हुई हत्या का बदला लेने के लिए कट्टा लेने की बात आरोपी सुभम से हुई थी।
आरोपी सुभम और सूरज ने मृतक से कट्टे के नाम पर 19 हजार रुपए का लेनदेन किया था। मृतक लवलेश ने बार-बार कट्टा या पैसे की मांग की जा रही थी,जो कि आरोपियों ने खर्च कर दिए गए थे। आरोपियों द्वारा योजना बनाकर मृतक को कट्टा दिलाने का कह कर बुलाया गया और रस्सी से गला घोटकर पानी के टांके में सिर पर पत्थर रखकर हत्या कर दी गई।