सागर में नीले आपे में 24 पेटी शराब लगभग 01 लाख 20 हजार पुलिस ने की जप्त
सागर में नीले आपे में 24 पेटी शराब लगभग 01 लाख 20 हजार पुलिस ने की जप्त
आपे से 1 लाख 20 हजार की शराब पुलिस ने की जप्त
सागर जिले के गौरझामर थाना इलाके के रहली रोड पर नीले रंग के आपे में अवैध शराब लाई जा रही है। जिसकी सूचना को देखते हुये। थाना प्रभारी गौरझामर ने तत्काल टीम का गठन करते हुये। मुखविर ने जो स्थान बताया तो वहां जाकर तस्दीक की गई। जो देवरी तरफ से एक नीला आपे आकर रहली रोड तरफ जाता दिखाई दिया, जिसे हमराही स्टाफ की मदद से घेराबंदी करके पकडकर आपे में सवार और आपे चालक व्यक्ति से उनके नाम पूछे जाने पर चालक ने अपना नाम मनोज पिता धनीराम वासुदेव निवासी बरमान जिला नरसिंहपुर।
साथ में बैठे दोनो व्यक्तियो ने अपना कार्तिक पिता रंजीत सिंह घोषी साल निवासी गुरु गोविन्द्र सिंह वार्ड जानकी रमण मंदिर के पीछे थाना केन्ट और गज्जू उर्फ गजेन्द्र पिता मुन्ना उर्फ प्राणसींग वासुदेव निवासी छोटा करीला राहुल ट्रेडर्स के पास सागर के होना बताया। आपे से चैक करने पर आपे में 24 पेटी देशी लाल मशाल शराब कीमत 01 लाख 20 हजार रू. रखी होना पाये जाने से आरोपीगण से अवैध शराब मय आपे की कीमत 02 लाख रू जप्त किये गये। पुलिस अधीक्षक सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन और एसडीओपी देवरी के मार्गदर्शन में अवैध शराब विकय और परिवहन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुई थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने आरोपीगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना गौरझामर में अपराध धारा 34(2) एक्ट के कायम कर विवेचना में लिया गया है।