गर्मी में पर्यटकों को लुभा रहे सुनार नदी के वाटरफाल, पर प्रशासन ने लिया बड़ा निर्णय देखिए

 

45 डिग्री तापमान में सुनार नदी लबालब भरी हुई है दमोह के बटियागढ़ ब्लॉक का भदभदा वाटरफाल लोगो को गर्मी में अपनी तरफ लुभा रहा है, सैकड़ो की संख्या में पर्यटक इसका लुत्फ़ उठाने के लिए पहुंच रहे है, घंटो तक नहा कर गर्मी से निजात पाते है लेकिन बीते दिन हुई घटना के बाद इसमें नहाने पर रोक लगा दी गई है, साथ में धारा 144 भी लागू की गई,
दमोह के हारट गांव के पास से निकली सुनार नदी का भदभदा पॉइंट करीब 15 दिनों से जिले वासियों की लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

 

 

दरअसल गर्मी में जैसे ही सुनार नदी पानी कम होता है तब बटियागढ़ तहसील के पंचमनगर डेम से नदी में पानी छोड़ दिया जाता है। यह प्रक्रिया हर साल जल संसाधन विभाग की ओर से की जाती है। इस बार भी विभाग ने सुनार नदी में 10 लाख लीटर पानी छोड़ा है। जिससे नदी के साथ-साथ भदभदा प्वाइंट पर झरने के आकार में नदी का पानी बहने लगता है।

 

 

 

हर साल यहां आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन इस साल काफी अधिक लोग पहुंचे। यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे इसलिए लोगों ने लापरवाही करना शुरू कर दिया और इसी कारण बुधवार को गहराई में डूबने से एक युवक जान चली गई थी।

गुरुवार को पथरिया एसडीएम महेंद्र गुप्ता भदभदा पॉइंट का निरीक्षण करने पहुंचे। तो उन्हें कुछ लोग नहाते हुए मिले। साथ में मौजूद पुलिस ने सभी को वहां से भगा दिया।


By - sagaetvnews
30-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.