खजुराहो और नौगांव में मध्य प्रदेश में सबसे गर्म और सबसे ठंडा शहर क्यों माना जाता है | sagar tv news

 

एमपी के छतरपुर जिले में विश्व पर्यटक नगरी खजुराहो में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। खजुराहो और नौगांव में मध्य प्रदेश में सबसे गर्म और सबसे ठंडा यह शहर माने जाता है। गर्मी से पर्यटक भी कम होने लगे है। खजुराहो के मंदिरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों का घर से निकलना में काफी मुश्किल पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान 35 अधिकतम तापमान 48 हो चुका है। अंग्रेजों के बसाए नौगांव नगर की भौगोलिक स्थिति ही सबसे ज्यादा ठंड और गर्मी की वजह है।

 

इसके साथ ही ग्रेनाइट के पहाड़ों के चलते भी मौसम का असर बढ़ जाता है। इसी तरह खजुराहो में भी भौगौलिक स्थिति और ग्रेनाइट के पहाड़ों के कारण सर्दी में सर्दी और गर्मी में गर्मी का असर आसपास के इलाके से एक से दो डिग्री अधिक बढ़ जाता है। कर्क रेखा के उत्तर में नौगांव विशेष स्थान पर बसा है। जिससे सूर्य की किरणें कम प्रभाव से पहुंचती है।

 

जिससे ज्यादा ठंडा होता है। इसके साथ ही हिमाचल से आने वाली उत्तरपूर्वी हवाएं पहले पहुंचती है, इसलिए ठंड अधिक होती है। वहीं, नौगांव के नीचे चट्टानी मिट्टी की पथरीली परत है, जो जमीन की ऊर्जा विचरण की क्षमता को प्रभावित करती है। ठंड में ज्यादा ठंडी व गर्मी में ज्यादा गर्मी पड़ती है ठीक ऐसे ही हालात खजुराहो में भी है।

 

उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार घटी। हवा 7 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वहीं, बीच-बीच में बादल छाने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को खजुराहो का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री रहा। इसी तरह नौगांव का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया है।

 

 


By - sagar tv news
30-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.