अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से पुलिस TI कुछ इस तरह बचे देखिये पूरी खबर | sagar tv news |
एमपी के मुरैना चंबल में रेत हो या पत्थर माफिया पुलिस प्रशासन का इनको खौफ नहीं है ! रेत के बाद अब पत्थर माफिया पर कार्यवाही करने गई। पुलिस टीम के टी आई राम बाबू यादव को पत्थर माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया ! टी आई ने कूद कर अपनी जान बचाई ! टी आई इस कार्यवाही में गंभीर घायल हो गए ! हालांकि पुलिस ने ट्रेक्टर के टायर में गोली मारकर उसे जब्त किया साथ ही आरोपी चालक को गिरफ्तार भी किया ! घायल टी आई को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है !
दरहसल सिविल लाइन थाना प्रभारी रामबाबू यादव के नेतृत्व में पुलिस और माइनिग विभाग की टीम अवैध पत्थर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर कार्यवाही करने गए ! एक ट्रेक्टर ट्राली पर कार्यवाही जब टीम करने लगी। तो उसने ट्रैक्टर को भगाना शुरू कर दिया। विक्रम नगर की तरफ भाग निकला पुलिस टीम उसका पीछा करती हुई।
उसके नजदीक पहुंची और टी आई रामबाबू यादव ने उस ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। यह देख ट्रैक्टर चालक ने टी आई को कुचलने की कोशिश की ! लेकिन ट्रैक्टर चालक को मंशा समय रहते टी आई भांप गए और छलांग लगाकर अपनी जाना बचाई। लेकिन इस दौरान उनको नाक और कमर में गंभीर चोट आई ! फिर पुलिस ने पीछा करते हुए ट्रैक्टर के टायर में गोली मारी।
जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पुलिस उसको पकड़ने में सफल हो पाई ! राकेश गुप्ता सीएसपी मुरैना ने बताया की जिला पुलिस प्रशासन की लगातार अवैध माइनिंग रेत - पत्थर पर कार्यवाही कर रही है! माइनिग विभाग और पुलिस टीम सयुक्त कार्यवाही करने गई थीं !
अवैध पत्थर परिवहन कर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली को जब पकड़ने का प्रयास किया। तो वह भागने लगा पीछा करने पर टी आई रामबाबू ने ट्रैक्टर को पकड़ा और उसके ऊपर चढ़ गए लेकिन ट्रैक्टर चालक ने उन पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। टी आई ने कूद कर जान बचाई !