Sagar- 28 मई सीजन की सबसे गर्म रात, 14 साल का रिकॉर्ड टूटा
सागर मौसम शुष्क और आसमान पर बादलों की आवाजाही के कारण दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है। बीती रात न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के पार हो गया, इसके साथ ही मंगलवार की रात सीजन की सबसे गर्म रातों में शुमार हो गई। 14 साल पहले 25 मई 2010 को न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
जबकि इस साल 28 मई की रात न्यूनतम पारा 31.4 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन का तापमान लुढ़ककर 44 डिग्री पर आ गया है। लेकिन राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा के कारण शहर भट्टी की तरह तप रहा है। रात में 10 बजे के बाद तक लोगों को गर्म हवा के थपेड़े सहने पड़ रहे हैं। कूलर लगभग फेल हो चुके हैं। पूरी रात के दौरान केवल एक से दो घंटे ही लोगों को ठंडक महसूस हो रही है।
मौसम केंद्र भोपाल ने गुरुवार को सागर सहित प्रदेश के 28 जिलों में लू का अंरिंज अलर्ट जारी किया है। इन 28 जिलों में सागर के अलावा संभाग के पन्ना और दमोह शामिल ह
मई के माह में औसत न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहता है। इस साल 26 मई से रात के तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिए। पिछले चार दिन से तापमान 30 से 31 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इससे पहले वर्ष 2010 में रात का तापमान मई माह में इतना ज्यादा बढ़ा था