Sagar- बरोदिया नोनागिर मामले का दूसरा पक्ष पहली बार मीडिया के सामने आया देखिए क्या बोले
सागर के बरोदिया नोनागिर मामले में प्रदेश की राजनीति को हिला कर रख दिया है तीन दिनों में यहां पर तीन दिग्गज नेताओं ने दौरे किए हैं जिसमें मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शामिल है वही इस मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है, जिसने कथित पीड़ित पक्ष के लोगों पर पूरे गांव में दहशत फैलाने गुंडागर्दी करने बेटियों के साथ छेड़खानी करने जैसे आरोप लगाए हैं, ज्ञापन के माध्यम से शिकायत भी की है,
शनिवार को जहां पर विवाद हुआ वहां प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि राजेंद्र अहिरवार जिसका मर्डर हुआ है वह ,फैजल, इमरान , विष्णु अरमान, आमिर सहित 6- 7 लोगों के साथ आया था, घर पर पत्थर फेंक रहे थे इसी के बाद विवाद हुआ वह पप्पू से किसी मामले में लंबरदार के पक्ष में गवाही न देने के बारे में कह रहे थे
जैसे ही खाना खा रहे पप्पू बाहर निकलें तो हमला कर दिया करने लगे वही मुस्लिम समाज की महिलाओं ने बताया की हमारे परिवार के आठ लोग घर के अंदर हैं एक बुजुर्ग ही जमानत पर बाहर आए हैं यह लोग हम लोगों के घर में घुसते हैं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते पूरे गांव में आतंक मचा के रखा है इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
बता दे कि खुरई थाना क्षेत्र के बरोदिया नोनागिर में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई है जिसमें दो लोगों के मर्डर हुए हैं एक ने अपनी जान दे दी यह मामला गरमाया हुआ है, दोनों ही पक्ष के लोग अपराधिक प्रवृत्ति के हैं इन पर थाने में मामले दर्ज हैं यहां तक की गुंडा लिस्ट में भी नाम शामिल है मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले में उचित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं