सागर- बरोदिया नौनागिर मामले की दिल्ली तक गूंज प्रियंका गांधी -कमलनाथ ने ये कह दिया
सागर का बरोदिया नौनागिर एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मुंहबोले चाचा और भतीजी की डेथ हुई है। चाचा के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर मर्डर कर दिया , पोस्टमॉर्टम के बाद चाचा की बॉडी को लेकर गांव जा रहे वाहन से कूदकर भतीजी ने जान दे दी। ये पूरा घटना क्रम 9 महीने पहले हुए मर्डर के मामले में राजीनामा करने को लेकर हुआ है, घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए हैं। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल किया कि क्या मध्यप्रदेश में अब दलित होना गुनाह हो गया है?
प्रियंका गांधी ने शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि
मध्य प्रदेश में एक दलित बहन के साथ घटी ये घटना दिल दहला देने वाली है। भाजपा के लोग संविधान के पीछे इसलिए पड़े हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि देश की महिलाएं, दलित, आदिवासी, पिछड़े सम्मान के साथ जीवन जिएं, उनकी कहीं कोई सुनवाई हो।
दिल्ली में पहलवान बहनें हों, हाथरस-उन्नाव की पीड़िताएं हों या फिर ये भयावह कांड- जहां भी महिला पर अत्याचार हुआ, नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार ने आरोपियों को ही बचाया। जिन बहनों पर अत्याचार हुआ, अगर उन्होंने न्याय मांगा तो उनके परिवारों को तबाह कर दिया गया।