कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर चुप्पी साधे रहे शिवराज || SAGAR TV NEWS ||
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के घर उनके पिता के निधन के बाद शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे। जहां करीब 1 घंटे तक उन्होंने मलैया परिवार के साथ बैठकर चर्चा कि। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने भी अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक वहाँ रुके और परिवार जनों से बात की। पूर्व वित्त मंत्री के निवास पर ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक-एक करके मुलाकात भी की। वही इसके बाद पूर्व जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव और विद्यासागर पांडे के निवास पर भी शोक संवेदना व्यक्त करने के मुख्यमंत्री पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने निजी कार्यक्रम के लिए आना बताया। इसके अलावा दमोह में कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर टालते हुए उन्होंने कुछ नहीं बोला।