सागर के भारतीय वायुसेना में पदस्थ शुभम राजोरिया को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
सागर का एक युवा भारतीय वायुसेना में पदस्थ शुभम राजोरिया का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव में अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमर पाड़ा। उनका अंतिम संस्कार सागर जिले के सुरखी विधानसभा के ग्राम करैया में शासकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार में प्रत्येक व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
दरअसल आपको बता दें ,शुभम राजोरिया पिता शिवदास राजोरिया भारतीय वायुसेना में कार्यरत थे। वह कुछ दिन पहले छुट्टी के दौरान ग्राम करैया सुरखी आए हुए थे। उनकी छुट्टी पूरी होने के बाद वह अपने कर्तव्य पथ के लिए ट्रेन से लौट रहे थे। और नरयावली स्टेशन के पास ट्रेन से दुर्घटनावश गिर गए। या गिरा दिए गए ,यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिससे उसका दुखद निधन हो गया।
वे छोटी सी उम्र में शुभम ने देश सेवा के साथ-साथ अपने परिवार को भी सुदृढ़ता प्रदान की। यूं चले जाने से राजौरिया परिवार में दुःख का पहाड़ सा टूट गया है। उनके इस तरह चले जाने से परिवार उसे उभर पाना असम्भव है। ईश्वर इतना निष्ठुर और निर्दयी कैसे हो सकता है।