सागर में महिला के परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुई की शिकायत
सागर में महिला के परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुई की शिकायत
महिला की मौ-त पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लगाये आरोप
सागर जिले खुरई-खिमलासा रोड पर स्थित तलापार तिराहा के पास चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। समय पर 108 एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बाइक चालक तिलक सिंह चढ़ार निवासी मड़ावन गौरी थाना मालथौन ने बताया कि उनका पूरा परिवार इंदौर में रहता है। एक पुराने मामले में 181 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। मालथौन थाने से बार-बार 181 शिकायत को बंद करवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिसको लेकर दो बाईकों पर परिवार के लोग बयान दर्ज कराने के लिए मालथौन थाने गए हुए थे। जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण पुलिस ने शिकायत बंद करने से मना कर दिया। उनकी समस्या का समाधान भी नहीं हुआ था और पुलिस जबरदस्ती शिकायत बंद करने के लिए दवाब बना रही थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह मालथौन से बाइक पर उनके साथ उनकी बहू सुशीला बाई पति मनोज चढ़ार(34) को खुरई लेकर आ रहे थे। बहू को सर्दी और खांसी थी उन्हें खुरई में डॉक्टर को दिखाना था लेकिन तलापार तिराहा के पास बाइक पर बहू को अचानक से चक्कर आ रहे थे। बहू ने बाइक को रोकने को कहा जब बाइक को सड़क किनारे खड़ा करने का प्रयास किया तब तक बहू बाइक से गिर गई। बाइक से गिरने के कारण महिला को चोटें आई हैं। महिला के परिजन वीरेंद्र चढ़ार ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना होने के तत्काल बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी। काफी देर तक इंतजार किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद एक व्यक्ति ने उनकी मदद की ओर वह अपनी कार से सिविल अस्पताल के लिए निकले थे लेकिन धांगर गांव के पास 108 एंबुलेंस मिल गई। इस बीच करीब एक घंटा लग गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर यदि 108 एंबुलेंस आ जाती तो महिला की जान बच सकती थी।