Sagar | पहले चाचा को मा-र डाला, फिर घर पहुँचने से पहले भतीजी ने एम्बुलेंस गेट खोला ..
सागर जिले के खुरई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां मर्डर के मामले में राजीनामा करने एक और मर्डर जैसी संगीन घटना को अंजाम दे दिया, वही इस घटना क्रम से आहत मृतक की भतीजी रंजना भी एम्बुलेंस का गेट खोलकर कूद गई जिससे उसकी भी जान चली गई, ये वही भतीजी है जो इस मामले में 3 घंटे पहले तक मीडिया को बयान दे रही थी आरोपी और घटना क्रम के बारे में बता रही थी, लेकिन अब परिजन हक्का बक्का है कि आखिर उसने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया
इन घटनाक्रम के बाद अहिरवार परिवार ने 24 घंटे के अंदर अपने दो सदस्य खो दिए, घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है राजेंद्र के साथ हुई घटना ने 9 महीने पहले हुए भतीजे के मर्डर के जख्मो को फिर हरा कर दिया,सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया घटना की गंभीरता को देखते हुए बीना एडिशनल एसपी और खुरई एसडीओपी ने मोर्चा संभाला, वहीं है,
दरअसल 11 महीने पहले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले अगस्त 2023 में नितिन अहिरवार को गांव के लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला था तब यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था इसी मामले में राजीनामा करने के लिए राजेंद्र अहिरवार को पप्पू रजक के घर बुलाया गया था जहां दो पक्षों में विवाद हुआ था इसमें राजेंद्र अहिरवार की इलाज के दौरान जान चली गई, राजेंद्र के पिता की रिपोर्ट पर आशिक ,बबलू ,इजराइल , फहीम ,टंटु सहित अन्य लोगों पर खुरई थाने में मामला दर्ज कराया गया, राजेंद्र अहिरवार का रविवार की सुबह पोस्टमार्टम बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कराया गया यहां पर रंजना अहिरवार ने मीडिया को एक दिन पहले हुए पूरे घटनाक्रम की वृस्तित जानकारी दी, इसके बाद राजेंद्र अहिरवार की बॉडी को लेकर परिवार अपने घर जा रहा था बड़ोदिया पहुंचने से करीब 20 किलोमीटर पहले खुरई के रैगांव में रंजना ने एंबुलेंस से छलांग लगा दी थी,