MP | धार्मिक स्थलों से उतरवाये लाउडस्पीकर, CM मोहन यादव के आदेश पर शुरू हुई कार्रवाई
एमपी में लोकसभा के चुनाव हो जाने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव फिर एक्शन में आ गए है, उन्होंने एक बार फिर सबसे पहले प्रदेश भर में लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश जारी किये है, जिसके बाद लाउडस्पीकर हटाने का अभियान दोबारा शुरू कर दिया गया है. सीएम के आदेश का सबसे ज्यादा और पहले असर छिंदवाड़ा और रतलाम में दिखाई दिया, प्रशासन की टीम ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाये. छिंदवाड़ा शहर में रिसाला मस्जिद,
इंदिरा नगर की मस्जिद और आसपास के मंदिरों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई हुई. बता दें कि शुक्रवार को बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा थ खुले में मांस की बिक्री और डीजे पर भी नजर रखी जाये. जुआ, सट्टा, साइबर अपराध, संपत्ति विवाद पर नियंत्रण के लिए हर स्तर पर त्वरित कार्रवाई की जाए. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रात में थानों का आकस्मिक निरीक्षण सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अब फिर से अमल होना शुरू हो गया है.