OMG ! साहब मुझे मेरे बीबी से बचा लो,पुलिस की शरण में पहुंचा पति | sagar tv news |

 

मध्य प्रदेश के शहडोल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति अपनी पत्नी की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा. पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसे और उसकी बुजुर्ग मां को प्रताड़ित करती है.आम तौर पर आपने पत्नियों को पति से परेशान होता देखा होगा, लेकिन मध्य प्रदेश के शहडोल से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक पति अपनी ही पत्नी के अवैध संबंधों और प्रताड़ना की शिकायत लेकर महीनों से थाना के चक्कर लगा रहा. पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की भी मांग की है. पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित कर उसकी 80 साल की मां के साथ मारपीट करती है. पति का कहना है कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे शख्स के साथ रिलेशनशिप है, लेकिन पुलिस उसके शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उस पर ही मामला दर्ज कर रही है. इस बात से दुखी होकर पति अपनी मां के साथ पुलिस की चौखट पर चढ़कर मदद की गुहार लगा रहा है. इतना ही नहीं पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति अब अपनी बुजुर्ग मां के साथ आत्मदाह की चेतवनी दे रहा है.

 

 

शहडोल जिले के थाना जैतपुर के गांव पैरीबहरा के रहने वाले राजेंद्र कुशवाहा ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर पुलिस का दरवाजा खटखटा रहा है. राजेंद्र कुशवाहा जैतपुर थाने से लेकर एसपी से मामले की शिकायत कर चुका है. उसका आरोप है कि उसकी पत्नी का उसी गांव के एक दबंग से रिश्ते है. वह खुलेआम उसके साथ जब मन पड़ता तब चली जाती है. फिर रातभर गायब रहती है. मना करने पर फर्जी मामले में फसाने की धमकी देते हुए उसके साथ और उसकी 80 साल की बुजुर्ग मां के साथ मारपीट करती है. इतना ही नहीं पत्नी अपने प्रेमी से साथ मिलकर पति के खिलाफ शिकायत कर मामला दर्ज करा चुकी है.

 

अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए राजेन्द्र लगातार पुलिस से मामले की शिकायत कर रहा. पति का कहना है कि पुलिस उसकी शिकायत पर उसके पत्नी के खिलाफ एक्शन लेने की बजाय उल्टा उसके खिलाफ ही मामला दर्ज किया है. इससे आहत राजेन्द्र अपनी मां के साथ पुलिस की चौखट पर आकर मदद की गुहार लगा रहा है. पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति राजेन्द्र अब अपनी मां के साथ आत्मदाह की चेतवनी दे रहा है. वहीं इस पूरे मामले में शहड़ोल पुलिस का कहना है कि पति पत्नी का आपसी विवाद है, पर दोनों एक दूसरे के खिलाफ शिकायते करते है. मामले की जांच की जा रही है.

 


By - sagaetvnews
26-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.