बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग, 40 डिग्री तापमान में रोज चल रहे 5KM पैदल
एमपी के सीहोर जिले के कलमखेड़ा गांव में भीषण गर्मी के बीच जल संकट की समस्या लोगों के सामने आ गई है। यहां के रहवासी सुखी नदी से गड्ढा खोदकर पानी पीने को मजबूर है। इसे लेकर कई गांवों के ग्रामीण पंचायत मंत्री से भी शिकायत कर चुके हैं। हालांकि अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, सीहोर जिला मुख्यालय से करीब 39 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
ग्राम कलम खेड़ा के साथ अन्य कई गांवों में गर्मियों के दिनों में हर साल भीषण जल संकट की स्थिति होती है। यहां के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होने लगते हैं। ग्रामीण सुखी नदी में गड्ढा खोदकर पेयजल के लिए मजबूर है।ग्रामीण ज्ञान सिंह ने बताया कि गांव में बहुत ज्यादा जल संकट है। जबकि क्षेत्र के समाजसेवी एम एस मेवाड़ा ने बताया कि इस जल संकट की समस्या के समाधान के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि सीहोर जिले में कलामखेड़ा एकमात्र ऐसा गांव नहीं है। बल्कि आसपास के ग्रामों में भी इन दिनों काफी गंभीर पेयजल संकट निर्मित हो गया है। जिले में लगातार दो दिनों से तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। ऐसी भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है। इस बारे में पीएचई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्राम में हैंडपंप है।