सागर-दामाद और ससुर में कहा सुनी,बड़ी बात फिर दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार | sagar tv news |
एमपी के सागर जिले के बीना के इंदिरा गांधी वार्ड में एक सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां दामाद ने ससुर की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अरविंद पिता भूरेलाल अहिरवार (30) निवासी इंदिरा गांधी वार्ड, गुरुवार की रात में अपने भांजा दामाद नरेंद्र अहिरवार निवासी ग्वाल टोली के साथ बुद्ध जयंती पर आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए आगासोद गया था, जहां से दोनों देर रात लौट कर आ गए।
इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद नरेंद्र ने अरविंद के साथ डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अरविंद की मां की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
जहां शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सागर से एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। हत्या किस वजह से हुई है इसका कारण अभी अज्ञात है। बीना थाना प्रभारी विजय राजपूत ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि किस वजह से उसने यह हत्या की है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।