पति ने नव विवाहिता पत्नी पर किया ऐसा वार की फिर उठ नहीं पाई पुलिस मामले की जांच में जुटी
छतरपुर जिले के नौगांव इलाके में लुगासी चौकी क्षेत्र के चौखड़ा गांव में एक पति ने अपनी ही नव विवाहिता पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व SDOP ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा बनाकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, चौखड़ा के ग्रामीणों के मुताबिक जय हिंद यादव अपनी पत्नी भारती यादव (23) वर्ष के साथ बुधवार की रात करीब 8 बजे किसी बात को लेकर झगड़ रहा था। तभी बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पति जय हिंद यादव ने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपनी ही पत्नी भारती यादव के गले पर हमला कर दिया।
कुल्हाड़ी के हमले से भारती खून से लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ी। भारती की हालत देखकर आरोपी जय हिंद मौके से भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद 1 घंटे तक भारती घायल अवस्था मे पड़ी रही और उसकी मौत हो गई।
वहीं ग्रामीणों ने मामले की सूचना रात 9 बजे लुगासी पुलिस को दी। लुगासी चौकी प्रभारी एसआई बलराम यादव मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की मामला नव विवाहिता से जुड़ा होने और संगीन होने के चलते सूचना नौगांव थाना पुलिस को भी दी।
नौगांव पुलिस थाना प्रभारी सतीश सिंह और SDOP चंचलेश मरकाम ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। उसके बाद पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए रात करीब 11 बजे अस्पताल भेज दिया गया था।