सागर में ठेकेदार के बेटे ने तालाब से चोरी छुपे पानी बेचने का आ सामने मामला | sagar tv news |
एमपी के सागर जिले के खुरई के धांगर गांव में मत्स्य विभाग के तालाब से चोरी छुपे कुछ लोग पानी बेचने का काम कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। जहां इस समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और हर तरफ पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत धांगर में स्थित मत्स्य विभाग के तालाब से चोरी छुपे पानी बेचने का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों का कहना है इस तालाब में पानी होने के कारण हमारे गांव में हेडपंपों एवं कुएं का जलस्तर बना रहता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से मछली पालन के नाम पर ठेकेदार के बेटे द्वारा अवैध रूप से पानी बेचा जा रहा है जिसके कारण गांव में पानी की किल्लत हो रही है एवं तालाब भी सूख रहा है जिसके कारण जानवरों को दर-दर भटकना पड़ रहा है कई बार शिकायतों के बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
धांगर गांव का तालाब पिछले कई वर्षों से मत्स्य विभाग के अधीन है। जिसमें विभाग द्वारा मछली पालन का कार्य करवाया जाता है लेकिन वर्तमान में यह स्थिति विपरीत नजर आती है। यहां मछली पालन का काम तो नहीं किया जा रहा है बल्कि तालाब का पानी चोरी छुपे विक्रय किया जा रहा है जिसके कारण दिन प्रतिदिन तालाब का जल स्तर गिरता जा रहा है एवं गांव में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है लेकिन ठेकेदार द्वारा निरंतर पानी को बेचा जा रहा है। सागर मत्स्य विभाग के जिला इंस्पेक्टर एन पी प्रजापति ने बताया कि इस मामले में मौके पर पहुंचकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।