Sagar- CIIT इंस्टीयूट ने छात्रा से की धोखाधड़ी, नौकरी की गारंटी पर कराया था एडमिशन
सागर के सीहोरा में रहने वाली एक छात्रा ने शहर के सीआईआईटी इंस्टिट्यूट के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत एसपी से की हैं, छात्रा का आरोप है कि 100 परसेंट प्लेसमेंट और जॉब का ऑफर देकर उसका एडमिशन कराया गया, लेकिन जब वह केंद्र पहुंची तो वहां का स्टाफ और व्यवस्थाएं कुछ समझ में नहीं आई, छात्र स्नेहा विश्वकर्मा ने बताया कि पिता मजदूरी का काम करते हैं इंस्टिट्यूट वाले घर पहुंच गए थे
उन्होंने मीठी-मीठी बातें कर पीटा को अपनी बातों में फसाया जिसकी वजह से पिता ने उधार पैसे लेकर मेरी दो बार में 19 हजार 400 रूपये फीस जमा कर दी, शुरुआती एक दो दिन मैं ही वहां की स्थिति समझ में आ गई और जब मैने पढ़ने से मना किया और फीस वापस मांगी तो कहने लगे ना तो प्लेसमेंट होगा ना जब मिलेगी और ना फीस वापस करेंगे आपको जो करना हो कर लीजिए
इसके बाद जब वहां इंस्टिट्यूट के सीनियर स्टाफ से बात करने के लिए कहा तो वह भी नहीं कराई इसलिए पिता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर शिकायत की है क्योंकि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, मेरी तरह ही अन्य छात्र-छात्राओं से भी इसी तरह की धोखाधड़ी की जा रही है यह इंस्टीट्यूट छतरपुर और भोपाल से भी जुड़ा हुआ है वहीं जब सीआईआइटी इंस्टिट्यूट के जिम्मेदारों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया