एमपी के 1200 मेडिकल स्टूडेंट्स,किर्गिस्तान में फंसे,सीएम ने वीडियो कॉल पर हाल पूछा | sagar tv news |

 


किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में जारी हिंसा और उपद्रव में पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ ही मध्यप्रदेश के 1200 से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट्स भी फंसे हैं। वे डरे हुए हैं। ऐसे में सीएम डॉ. मोहन यादव ने इन स्टूडेंट्स से वीडियो कॉल कर बात की। उनका हाल जाना। स्टूडेंट्स ने सीएम से कहा- सर, ऑनलाइन एग्जाम करा दीजिए। इस पर सीएम ने कहा, सरकार आपकी चिंता कर रही है। सरकार आपके साथ है। आप हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई करें। जल्द ही परीक्षा होने वाली है। इसके बाद ढाई महीने का अवकाश रहेगा। तब घर बुलवा लेंगे। मुख्यमंत्री यादव ने मंगलवार को किर्गिस्तान में पढ़ रहे रोहित पांचाल, रवि सराठे और विवेक शर्मा से वहां के हालात के बारे में पूछा। पूरी मदद करने का आश्वासन देते हुए भारत वापसी को लेकर बात की। सीएम ने कहा, किर्गिस्तान में पाकिस्तान के स्टूडेंट्स का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। भारत के बच्चों को भी चिंता हो रही है। मध्यप्रदेश के उज्जैन, मंदसौर, नीमच समेत अन्य स्थानों के बच्चों से मेरी बात हुई है। वे सुरक्षित हैं। मध्यप्रदेश सरकार, भारत सरकार से संपर्क करते हुए किर्गिस्तान की सरकार से लगातार बातचीत कर रही है। सीएम यादव ने कहा, यह निर्णय किया गया है कि बच्चों की परीक्षा के बाद ही उन्हें वापस बुलाया जाए। नहीं तो उनके पूरे साल का नुकसान होगा। बच्चों की जिंदगी का भी सवाल है इसलिए वहां के प्रशासन से बात की है कि हर हाल में परीक्षा सही समय से करा दी जाए। उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। उम्मीद है कि जल्द से जल्द हालात सामान्य होंगे। मैं बच्चों के अभिभावकों के संपर्क में हूं।


By - sagaetvnews
22-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.