तेज घूप में सागर कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

 

 

तेज घूप में सागर कलेक्टर ने
निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

तेज घूप में सागर कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर दीपक आर्य ने मंगलवार को निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पुराना बस स्टैंड तालाब के पास संगीत महाविद्यालय से दीनदयाल चौराहे तक बन रही रोड का निरीक्षण किया और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण शीघ्र गति से करें। कलेक्टर दीपक आर्य ने सागर बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज गेट नंबर 21 पर आरओबी का निरीक्षण किया और आरओबी के निर्माण में आ रही समस्याओं के संबंध में चर्चा की आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में बिजली विभाग की जो भी पोल आ रहे हैं। उनको तत्काल शिफ्ट किया जाए। इसी प्रकार सागर बाईपास के हैवी ट्रैफिक को भी अन्यत्र स्थानांतरित कर आरओबी का निर्माण तीव्र गति से करें। आरओबी का निर्माण अति महत्वपूर्ण है। और इस पर हैवी ट्रैफिक होता है। इस कारण इसका निर्माण शीघ्रता से करना पहली प्राथमिकता है । इसी प्रकार कलेक्टर दीपक आर्य ने बमोरी बीका चौराहे पर बना रहे राष्ट्रीय राजमार्ग अंडर ब्रिज का भी निरीक्षण किया। और निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग अंडर ब्रिज के दोनों तरफ पहुंच मार्ग का निर्माण तत्काल शीघ्र प्रारंभ किया जाए। निर्माण से सागर, रहली आने जाने वालों के लिए सुविधा होगी और नरसिंहपुर, छतरपुर वाला ट्रैफिक भी अपनी गति से चालू रह सकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य के लिए मध्यप्रदेश विद्युत मंडल से किए जाने वाली आवश्यक कार्य भी शीघ्र किए जाएं और जो भी अन्य कार्य हैं। वह संबधित विभाग अपनी प्राथमिकता से कराएं इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के हरिशंकर जायसवाल, ईई ब्रिज नवीन मल्होत्रा, इंजीनियर साधना सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


By - sagar tv news
21-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.