सागर-एलीवेटेड से झील में 4 बोरी कचरा उड़ेलने वाले व्यक्ति पर निगम प्रशासन ने लगाया 5000 का जुर्माना
सागर स्मार्ट सिटी से निर्मित एलीवेटेड कोरिडोर पर शनिवार को वाहन क्रमांक एम पी 09 CR 3542 से आये अज्ञात लोगों द्वारा लाखा बंजारा झील में बोरियों से कचड़ा और अन्य सामग्री उड़ेली गई। जानबूझ कर झील में कचरा डालने और झील को प्रदूषित करने का उक्त कृत्य निंदनीय है। और इसका वीडियो बनाकर शहर के जागरूक नागरिक ने निगम प्रशासन को दिया। निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर सागर स्मार्ट सिटी के इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से उक्त गाड़ी नंबर से वाहन मालिक की डिटेल निकालकर पहचान की गयी। उक्त वाहन अमित तिवारी वल्द तुलसीराम तिवारी निवासी महालक्ष्मी नगर मोबाईल नंबर 9977606077 के नाम से रजिस्टर्ड है। उक्त कचरा फेकने वाले व्यक्तियों की पहचान कर 5000 रूपये जुर्माने की कार्यवाही की गई है। झील में किसी भी प्रकार का कचरा डाल कर प्रदूषित करने पर सख्त चालानी कार्यवाही होगी। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने की अपील है की यह शहर हम सब का है और इसे साफ-स्वच्छा बनाकर स्वच्छ सर्वेक्षण में अब्बल बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। इसलिए शहर का प्रत्येक नागरिक और निगम प्रशासन सहित सभी जिम्मेदार लोग मिलकर सजगता से अपनी जिम्मेदारी निभायें और सागर को स्वच्छता में अग्रणी बनायें।