Sagar- दिन भर गर्मी के बाद शाम को बदला मौसम तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे
सागर में पिछले दो दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन शनिवार की शाम होते-होते अचानक मौसम बदला तेज हवाएं चली बादल गरज और फिर बारिश हो गई बारिश के साथ में ओले भी गिरे हैं बाघ वार्ड, नया आरटीओ, तिली , कनेरादेव, काकागंज क्षेत्र में बारिश हुई जिसके बाद मौसम में ठंडक आ गई लेकिन शहर में बूंदाबांदी होते-होते रह गई ,
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी हवाओं के साथ तेज बारिश देखने को मिली, जिसकी वजह से मौसम खुशनुमा हो गया, शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, स्थानीय मौसम विभाग में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया जिसमें तेज हवाएं चलने बादल गरज ने बिजली गिरने बारिश होने का अनुमान लगाया है
एक चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश और हरियाणा तथा दूसरा पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। जिससे होकर पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक ट्रफ लाइन गुजर रही है।
इसके प्रभाव से रविवार को तेज हवा, धूल भरी आंधी तथा कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।