सागर के पीपरा निवासी राहतगढ़ सागर रोड सीहोरा से नहीं पहुंच पाए घर
सागर के पीपरा निवासी राहतगढ़ सागर रोड सीहोरा से नहीं पहुंच पाए घर
राहतगढ़ सागर रोड सीहोरा से पीपरा निवासी नहीं पहुंच पाए घर
सागर जिले की सीहोरा पुलिस चौकी इलाके में एक सड़क हादसा सामने आया है,जिसमे एक बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना राहतगढ़ सागर रोड सीहोरा कस्बे के पास नए पेट्रोल पंप के सामने की है। जहां पर बाइक सवार नारायण अहिरवर निवासी पीपरा को सागर तरफ जा रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी । जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक अपने दो और साथियों के साथ सीहोरा मंडी में मसूर तुलवाने आया था। फिलहाल सीहोरा पुलिस ने शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है। और मौके से फरार ट्रक की तलाश में जुटी हुई है।