दुधमुंहे बेटे के गले पर छु-रा,मॉडलिंग से किया ऐसा काम,पीड़िता के पति का दोस्त है आरोपी
दुधमुंहे बेटे के गले पर छु-रा,मॉडलिंग से किया ऐसा काम,पीड़िता के पति का दोस्त है आरोपी
दुधमुंहे बच्चे की ह-त्या की धमकी देकर मॉडल से किया ऐसा काम
इंदौर में एक शख्स दुधमुंहे बच्चे की हत्या की धमकी देकर मॉडलिंग करने वाली महिला से ऐसा काम करता रहा। वो अपने साथ चाकू लाता था और महिला से कहता- इससे कई बकरे कुर्बान किए हैं, तेरे बेटे का गला भी काट सकता हूं। आरोपी ने महिला के फोटो लिए और वीडियो भी बनाए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐंठता रहा। एमआईजी थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब 11 बजे एफआईआर दर्ज की है। आरोपी काशान शेख श्रीनगर का रहने वाला है। 30 साल की महिला ने पुलिस को बताया, मैं मॉडलिंग करती हूं। मेरा दो साल का बेटा है। काशान मेरे पति का दोस्त है। अक्टूबर 2023 में उसने मॉडलिंग के एक प्रोजेक्ट के लिए किसी से मिलने पुष्पनगर स्थित घर पर बुलाया था। जब मैं अपने दुधमुंहे बेटे के साथ मिलने पहुंची तो अंदर कोई नहीं था। मैंने काशान से पूछा कि मिलने के लिए जो सर आए थे, वह कहां हैं। काशान ने कहा, कोई मिलने नहीं आया था, उसी ने बुलाया है।
काशान ने गेट बंद कर दिया। उसके बिस्तर के पास कुर्बानी देने वाला छुरा रखा था। काशान ने छुरा निकाला और मेरे बेटे के गले पर रख दिया। कहा कि बेटे को बचाना है तो जैसा कहूं वैसा करो। मैंने कई बकरों की कुर्बानी दी है। इसी छुरे से तेरे बेटे का गला भी काट सकता हूं। इससे डरकर वह जैसा कहता गया, करती गई। इस दौरान उसने मोबाइल से कुछ वीडियो और फोटो बनाए और कहा कि यह सब मेरे पास रहेंगे। अगर किसी को बताया तो वायरल भी होंगे और बेटे की जिंदगी से भी हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद काशान मुझे ब्लैकमेल कर रेप करता रहा।पीड़िता ने बताया कि आरोपी काशान ने कई बार कहा कि वह इस्लाम कबूल कर ले। पति से अलग हो जाए। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रुपए भी वसूले। 10 दिन पहले उसने मारपीट कर फिर से ऐसा किया। पीड़िता ने बताया कि उसके मोबाइल में अन्य लड़कियों के भी फोटो और वीडियो हैं। परेशान होकर उसने यह जानकारी अपने पति को दी। फिर हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत को पूरी बात बताई। इसके बाद सभी के साथ थाने आई और काशान के खिलाफ केस दर्ज कराया।