जिला पंचायत सीईओ पर महिला जनप्रतिनिधि को अपमानित करने के आरोप ! || SAGAR TV NEWS ||

 

 

नारी शक्ति के सम्मान के लिए कई सारी बातें कही जाती हैं। लेकिन आज क्या इस बात पर अमल किया जा रहा है। अगर कहा जाये की पूरे तरीके से नहीं तो ये गलत नहीं होगा। दरअसल उमरिया में महिला जनप्रतिनिधि सीमा दिवाकर सिंह ने जिम्मेदार अधिकारी पर अपमानित करने के आरोप लगाए। पूरा मामला उमरिया जिले के जिला पंचायत कार्यालय का है। जहां जिला पंचायत की उपाध्यक्ष सीमा दिवाकर सिंह ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंशुल गुप्ता पर ये आरोप लगाए हैं। उनका कहना है। कि वह बतौर जिला पंचायत उपाध्यक्ष और महिला जनप्रतिनिधि के नाते जिले के हितग्राहियों की समस्याएं लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष पहुंची थी। जहां उन्होंने सिर्फ मास्क ना लगाने को लेकर भला-बुरा कहा। उनके मुताबिक इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी। लेकिन अधिकारी ने उनकी एक नहीं सुनी और गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए चेंबर से बाहर निकल जाने को कहा। इसके बाद वो मीडिया के सामने आयी और अपना दुखड़ा सुनाया। हालाँकि इस बारे में सीईओ ने कुछ भी नहीं कहा।


By - Rajkumar Goutam (Umariya MP)
04-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.