Sagar-साधु के वेश में शैतान, जेल से बचने आरोपी ने ओढ़ा चोला, 12 साल बाद पुलिस ने पकड़ा
मंदिर में रहने वाला एक साधु रोज भगवान की पूजा अर्चना करता, लोगों को अच्छी-अच्छी बातें सुनाता, कभी भगवान की चर्चा ,तो कभी धर्म की चर्चा, कभी ग्रंथो की चर्चा करता, ऐसे ही कुछ लोगों के बीच बैठकर बातें चल रही थी कि अचानक वहां कुछ पुलिसकर्मी पहुंच गए और उसे बाबा को दबोच लिया ,
यह देखकर लोग हैरान रह गए वहां मौजूद लोगों ने बाबा को पकड़ने का कारण पूछा फिर पुलिस ने जो बताया वह सुनकर हर कोई हैरान रह गया, यह बाबा कोई साधु नहीं बल्कि साधु के वेश में छिपा शैतान हैं, करीब 32 साल पहले मामूली सी बात पर एक युवक का मर्डर किया था कोर्ट ने सजा सुनाई थी और सजा से बचने के लिए इसने साधु का चोला ओढ़ लिया था लेकिन कानून के लंबे हाथों की जद से यह बच नहीं पाया,
सागर पुलिस ने इंदौर के मऊ पहुंच कर इस आरोपी को गिरफ्तार किया है, घटना देवरी थाना क्षेत्र की है, उम्रकैद के सजायाफ्ता आरोपी को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर देवरी पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश एमके शर्मा की अदालत में पेश किया है। आरोपी को आजीवन कारावास की सजा भुगताए जाने के लिए गिरफ्तार किया गया है, वह 15 साल से फरार था और 12 साल से इंदौर के महू रोड पर स्टेट एक मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था
देवरी थाना प्रभारी रोहित डेंगरे ने बताया कि वारंटी हिब्बू महू रोड में जाम गेट के पास मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था। टीम ने उसे गिरफ्तार किया। वर्ष 1991 में देवरी में हिब्बू और उम्मी ने खेत में मवेशी घुसने पर युवक को जान से मार दिया था,
बता दें कि आरोपी के जिला कोर्ट से दोषमुक्त होने के निर्णय के विरुद्ध राज्य शासन की ओर से हाईकोर्ट में अपील पेश की गई थी। जिसमें हाईकोर्ट ने आरोपी को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया था, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपील खारिज कर दी थी, उम्रकैद की सजा भुगताने के लिए देवरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है