बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज, विरोध भी हुआ, लोगों ने शिकायत भी की

 

दमोह में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर सुधीर कोचर को शहर वासियों से मिले फीडबैक के बाद उन्होंने नगर पालिका और राजस्व अमले को निर्देश दिए कि वह शहर के प्रमुख मार्गों पर दुकानदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाकर आवागमन को बेहतर बनाएं।

 

 

बता दें कि कलेक्टर को हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लगातार यह जानकारी मिल रही थी कि शहर में दुकानदारों के द्वारा दुकान के बाहर सामग्री रख कर अतिक्रमण कर दिया गया है। जिससे आगमन में कई तरह की परेशानियां होती हैं। कलेक्टर ने शहर का निरीक्षण किया था और उसके बाद शहर के दुकानदारों से अपील की थी कि वह अपने अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

 

 

बीते चार दिनों से दमोह शहर में और हटा नगर पालिका में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। शनिवार को कार्रवाई को लीड कर रहे तहसीलदार मोहित जैन ने कहा कि कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, लेकिन यह जनमानस की सुविधा के लिए ही कार्रवाई की जा रही है। शादियों का सीजन चल रहा है इस समय शहर में भीड़ अधिक होती है। घंटाघर के चारों तरफ जाने वाले प्रमुख मार्गों पर जो अतिक्रमण है उसे साफ किया जाएगा ताकि आवागमन सुलभ और बेहतर हो सके।


By - sagaetvnews
14-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.