सागर- न्यू बस स्टैंड शुरू, खाने पीने को परेशान हो रहे यात्री, क्या बोले कलेक्टर दीपक आर्य देखिए
13 मई 2024 दिन सोमवार को सागर शहर में एक ऐतिहासिक बदलाव किया गया हैं, सागर के मुख्य बस स्टैंड को शहर के बाहर शिफ्ट कर दिया गया है शिफ्टिंग के बाद लगातार अधिकारियों के द्वारा इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है बस स्टैंड को लेकर एक अधिकारियों की समिति भी बनाई गई है जो देख रही है कि अभी किस तरह की कमियां है और क्या किया जा सकता है वही पहले दिन आरटीओ कार्यालय के पास स्थित न्यू बस स्टैंड पर पेयजल की समस्या से लेकर खाने-पीने तक की समस्या यात्रियों के लिए हो रही है, भीषण गर्मी में पानी कितना जरूरी है यह आप और हम बखूबी समझ सकते हैं
इसको लेकर कलेक्टर दीपक आर्य ने बस ऑपरेटर का आभार व्यक्त किया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले दिन कुछ समस्याएं ध्यान में आई हैं उनका निराकरण जल्द से जल्द किया जाएगा चाहे वह पेयजल की व्यवस्था हो या खाने पीने की वही यहां पर जो पार्किंग वाला एरिया है वहां कंक्रीट के लिए कहा है