Sagar- भारी संख्या में बस स्टैंड पर पहुंचा पुलिस बल, एएसपी डीएसपी भी मौजूद, कलेक्टर ने क्या कहा देखिए
सागर बस स्टैंड पर लोग उसे समय सकते में आ गए, जब अचानक वहां पर दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी नगर निगम का हमला और अधिकारी एक साथ पहुंच गए यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया, दरअसल डॉक्टर हरिसिंह गौर मुख्य बस स्टैंड से यात्री बसों का संचालन बंद किया जा रहा है, 13 तारीख से दो नए स्टैंड से इनका संचालन किया जाएगा, किसी संबंध में एडिशनल एसपी ट्रैफिक डीएसपी और निगम आयुक्त बस स्टैंड पर पहुंचे थे,
और फिर वहां से बसों को लेकर जानकारी ली की कितनी बस है सागर से बाहर जाती है कितनी बसें बाहर से स्टैंड पर आती है, खास तौर से दूसरे जिलों से आने वाली बसों को यह जानकारी दी जा रही है कि 12 तारीख के बाद उन्हें नए बस स्टैंड पर ही वाहन को लेकर पहुंचना है इसके लिए अनाउंसमेंट कराया जा रहा है अधिकारियों के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है सूची तैयार की जा रही है,
कलेक्टर ने सागर वासियों से अपील करते हुए कहा कि शहर के बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए स्मार्ट सिटी के माध्यम से सर्व सुविधा युक्त दो नए बस स्टैंड तैयार किए गए हैं जिसमें मुख्य बस स्टैंड को विस्थापित किया जा रहा है जिससे शहर का यातायात सुलभ एवं सुगम होगा और शहर वासियों को यातायात के साथ शुद्ध वातावरण भी मिल सकेगा।
इसलिए सभी जिले बासी 13 मई दिन सोमवार से राजघाट रोड स्थित नए बस स्टैंड एवं मोती नगर स्थित नए बस स्टैंड से अपनी-अपने गंतव्य को जाने के लिए बसों के माध्यम से यात्रा करें उन्होंने कहा कि पुराने मुख्य बस स्टैंड कन्या महाविद्यालय के पास से अब बसों का संचालन पूर्ण रूप से बंद किया गया है।
उन्होंने कहा कि दोनों नए बस स्टैंड के प्रारंभ होने से जहां नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे वहीं इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य वाहनों के लिए यात्री भी आसानी से मिल सकेंगे।