सागर में फिर बड़ी राजनीतिक हलचल, निर्मला सप्रे ने अकाउंट से हटाई भाजपा की तस्वीरें नेताओं का नहीं हो पा रहा संपर्क !
निर्मला सप्रे ने हटाई भाजपा की तस्वीरें सागर में बड़ी राजनीतिक हलचल !
सागर में फिर बड़ी राजनीतिक हलचल, निर्मला सप्रे ने अकाउंट से हटाई भाजपा की तस्वीरें नेताओं का नहीं हो पा रहा संपर्क !
सागर जिले के बीना से बड़ी खबर सामने आई है विधायक निर्मला सप्रे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाजपा से जुड़ी सारी पोस्ट डिलीट कर दी है, इसके बाद एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में उनकी चर्चाएं तेज हो गई हैं, कि आखिर निर्मला सप्रे अब कौन सा कदम उठाने वाली है भाजपा ज्वाइन करने के 6 दिन बाद भी उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया था, तस्वीर डिलीट करने के बाद ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह निर्मला सप्रे का चुनावी स्टंट तो नहीं था क्योंकि उन्होंने अपने अकाउंट से केवल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी तस्वीरें हटाई हैं कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार और बैठक की फोटो आज भी अकाउंट में मौजूद है,
विधायक निर्मला सप्रेम है लोकसभा चुनाव के मतदान से ठीक 2 दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी राहतगढ़ में हुई मुख्यमंत्री की सभा में मोहन यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था इसके बाद उन्होंने लता वानखेड़े के पक्ष में मतदान करने और भाजपा के पक्ष में प्रचार करने की सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने की तस्वीरें शेयर की थी लेकिन अचानक उन्होंने सभी तस्वीरों को हटा दिया है और उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मिलना भी फिलहाल बंद कर दिया है, इस संबंध में जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, वहीं तीन दिन पहले विधायक के पद से इस्तीफा देने को लेकर बातचीत की थी तो उन्होंने कहा था कि अभी पार्टी का आदेश नहीं आया है जैसा पार्टी का निर्देश होगा वैसा निर्णय लेंगी, लेकिन अब अचानक से अपने फेसबुक अकाउंट से भारतीय जनता पार्टी से तस्वीरें डिलीट करने के बाद लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि उनका अगला कदम क्या होगा, वही बता दे की विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन उन्होंने यू टर्न लेते हुए कहा कि वह दोस्त यारी में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंच पर पहुंच गए थे वह कांग्रेस में थी और कांग्रेस में ही रहेंगे,