बारात से लौट रही थी ट्रैक्टर-ट्राली और फिर ट्रक ने 8 लोग को पहुंचाया अस्पताल | sagar tv news |
नरसिंहपुर जिले के करेली में शुक्रवार की रात डीएम पैलेस के पास बारात से लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोग घायल हो गए, इनमें से दो लोग गंभीर घायल हैं, बाकी चार सामान्य घायल हैं। सभी घायलों को करेली के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।
घायलों के साथ अस्पताल पहुंचे ट्रैक्टर चालक सरदार सिंह ठाकुर ने बताया कि वह लोकीपर गांव बारात में गए थे और लौटकर सलैया जा रहे थे। इसी बीच करेली के डीएम पैलेस के पास ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी और ट्राली में बैठे कुछ लोग नीचे गिर गए जो कि घायल हो गए। हादसे की सूचना करने के करीब 1 घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची, जबकि पुलिस थाने से डीएम पैलेस की दूरी 5 मिनट की है।
करेली में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर सुभेंद्र झरिया ने बताया कि हादसे में अच्छे लोग घायल हुए हैं, एक किशोर आकाश गोंड (12) और संतोष ठाकुर हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई है, लोगों को कम चोटे हैं, जिनका करेली अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में संतोष, सोमनाथ, आकाश, निखिल, अभिषेक, अजय शामिल हैं, जिनका करेली के सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।