सागर में तीन मढ़िया की परिक्रमा के लिए बनाई गई गैलरी को भी हटाया। | sagar tv news |
सागर। स्मार्ट सिटी द्वारा तीन मढ़िया से परकोटा तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसे चौड़ा करने के लिए तीन मढ़िया की परिक्रमा के लिए बनाई गई गैलरी को भी हटाया जाएगा। तीन मढ़िया के अंदर दीवार उठा दी गई है। इस दीवार के बाहर तरफ आ रही परिक्रमा गैलरी को तोड़ दिया जाएगा। मढ़िया के दोनों तरफ की गैलरी को तोड़ा जाएगा, जिससे दोनों तरफ करीब तीन-तीन फीट जगह निकलेगी। गैलरी को धीरे-धीरे तोड़ा जा रहा है।