सागर-कांग्रेस छोड़ने वाली निर्मला सप्रे कब देंगी विधायकी से इस्तीफा | sagar tv news |
लोकसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें सिर्फ कमलेश शाह ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। बीना विधायक निर्मला सप्रे और विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने अब तक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। दल-बदल कानून के तहत दोनों विधायकों की सदस्यता जा सकती है।
इधर, कांग्रेस दल-बदल करने वाले विधायकों के इस्तीफे का इंतजार कर रही है। विधायक अपने नए दल के इशारे का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया ने दावा किया है कि रामनिवास में इस्तीफा देने का साहस नहीं है।लेकिन जब निर्मला सप्रे से भाजपा में शामिल होने के बाद सवाल किया था कि कांग्रेस को तो होड़ दिया है लेकिन अभी तक इस्तीफा नहीं दिया, तो उन्होंने कहा था कि हम इस्तीफा देने तैयार है और उपचुनाव के लिए भी तैयार है बाकी पार्टी जैसा निर्देश देगी वैसा करेंगे। लेकिन इस्तीफा देना है या नहीं, ये अभी तय नहीं है।
बता देखी लोकसभा चुनाव के मतदान से ठीक दो दिन पहले निर्मला सप्रे ने राहतगढ़ में हुई मुख्यमंत्री की सभा में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थी, भाजपा में शामिल हुए उन्हें 4 दिन का समय हो गया है लेकिन अभी भी विधायक के पद पर है।