प्रेम प्रसंग और अफेयर के चलते ससुराल में बहन के साथ हुआ ये, फिर मायके पक्ष ने थाने में दिया धरना

 

शाजापुर में एक महिला की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला की मौत के मामले में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने कोतवाली थाने पर पर पहुंचकर धरना दिया और महिला के ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने एक वीडियो भी वायरल किया जिसमें मृतक महिला का पति कृष्णपाल अपनी प्रेमिका के साथ नजर आ रहा है। परिजनों ने बताया प्रेम प्रसंग के चलते हमारी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। लंबे समय से दहेज की मांग करके उसके साथ मारपीट की जाती।

 

 

महिला पूजा की शादी ग्राम मेहंदी निवासी कृष्णपाल के साथ तीन साल पहले हुई थी, वर्तमान में महिला शाजापुर की गोरधन कालोनी में अपने ससुराल वालों के साथ रह रही थी। महिला की एक बेटी भी है और वह गर्भवती थी। मायके वालों ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और उन्होंने दहेज की मांग भी पूरी की थी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर में हमारे पास उनके ही किसी परिजन ने फोन किया कि पूजा को अस्पताल लेकर आए हैं। जबकि उसकी सुबह ही मौत हो चुकी थी।

 

 

मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। उक्त मामले में आज रात मायके वालों ने थाने पर भी धरना देकर ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने परिजनों को समझाइश दी और बताया पीएम रिपोर्ट आने के महिला की मौत कैसे हुई पता चलेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

 

 

 

कोतवाली थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा का कहना है महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। महिला की मौत कैसे हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मामला जांच में लिया है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


By - sagaetvnews
08-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.