Sagar-बेटे ने पिता के अंतिम संस्कार के बाद, तो किसी ने अस्थि संचय से पहले निभाया फर्ज
मंगलवार को सागर संसदीय क्षेत्र में सांसद चुनने के लिए मतदान किया गया इस दौरान मतदान को लेकर अलग-अलग क्षेत्र से अलग-अलग तस्वीर है सामने आए जहां मतदान करने के लिए एक तरफ 2000 किलोमीटर दूर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर वोटिंग करने के लिए सागर के जैसी नगर पहुंचा तो दूसरी तरफ सागर शहर में मुंबई से छात्र ने आकर अपने मत अधिकार का उपयोग किया ऐसे ही चमेली चौक के अग्रवाल परिवार ने भी अपने मतदान का महत्व समझते हुए
अस्थि संचय से पहले मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला इसके बाद शमशान घाट पहुंचकर अस्थि संचय किया ऐसे ही एक तस्वीर बड़ा बाजार से भी सामने आई जहां बुजुर्ग उमाशंकर यादव का निधन हो गया था मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होने के बाद उनके बेटे घर जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचे और वहां वोटिंग की, उनकी बेटे नरेंद्र ने बताया कि पिता हमेशा मतदान के लिए प्रेरित करते थे, ऐसे में उनका मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करने के बाद वोट किया