MP | 50 बिल्डोजर पर लिखा मतदान में अगर किया व्यवधान तब शुरू होगा मेरा काम
पुलिस-प्रशासन ने कुल 50 बुलडोजर देहात इलाकों में तैनात किए हैं. चुनाव में गड़गड़ी की आशंका को देखते हुए कई लोगों को चिन्हित कर उनके यहां नोटिस भी चस्पा किए हैं. इसके साथ ही इलाकों में फ्लैगमार्च कर उपद्रवियों को सीधे चेतावनी दी है. पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर से निकाला फ्लैगमार्च. पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर से निकाला फ्लैगमार्च.
मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में आने वाले मुरैना संसदीय क्षेत्र में 7 मई को लोकसभा मतदान होना है. जिला प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्वक करवाने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया है. पुलिस ने बुलडोजर पर साफ लिखा है- मतदान में अगर किया व्यवधान किया तब शुरू होगा मेरा काम. पुलिस-प्रशासन ने कुल 50 बुलडोजर देहात इलाकों में तैनात किए हैं.