सागर-बीना का विकास तो बहाना है खुद का विकास करने भाजपा में गई है-अमित रामजी दुबे
बीना का विकास तो बहाना है खुद का विकास करने भाजपा में गई है।
सागर-बीना का विकास तो बहाना है खुद का विकास करने भाजपा में गई है-अमित रामजी दुबे
सागर। भाजपा पूरे देश में दबाव की राजनीति कर रही है। बीना में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और नड्डा जी की सभा के बाबजूद भाजपा के सर्वे में हार का भय सता रहा हैँ। कांग्रेसियों और पार्टी के जनप्रतिनिधियों पर ऐनकेन दबाव डालकर भाजपा ज्वाइन करा रही है और कांग्रेस के महत्वपूर्ण लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कराने का काम कर रही है। भाजपा जानती है कि सागर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी जीत रही है। कांग्रेसियों के मनोबल को तोड़ने के लिए भाजपा ने यह प्रयास किया है। भाजपा पैसों का लालच देकर कांग्रेस को कुचलने का प्रयास कर रही है, लेकिन उनके मंसूबे इस चुनाव में फेल हो जाएंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित रामजी दुबे ने कहा कि बीना का विकास तो बहाना हैँ खुद का विकास करने के लिए निर्मला सप्रे भाजपा में गई हैँ हमें ऐसा लगता हैँ कि उनका आर्थिक विकास अवरुद्द हो गया था। जिला शहर कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश तोमर ने कहा कि निर्मला सप्रे को कांग्रेस ने दो बार टिकिट दिया हैँ उनके इस काम से खटीक समाज का सर नीचा किया हैँ।