Sagar-अचानक नही पिछ्ले 12 दिनों से भाजपा के संपर्क में थी निर्मला सप्रे, किस नेता ने लिखी थी पूरी पटकथा !
सागर जिले की राहतगढ़ में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा के दौरान एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ जिसमें जिले की एकमात्र कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हो गई कुछ घंटे पहले तक कांग्रेस नेताओं को भी इसकी भनक नहीं थी लेकिन इसकी पटकथा पिछले 12 दिनों से लिखी जा रही थी निर्मला सप्रे लगातार मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के संपर्क में थे
उन्होंने कुछ दिन पहले भोपाल में जाकर उनसे मुलाकात की थी जिसके बाद गोविंद सिंह राजपूत ने संगठन मंत्री हितानंद शर्मा से और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से निर्मला सप्रे की बात करवाई थी, भाजपा से संपर्क में होने के बावजूद वह कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करती रही रविवार को अचानक कांग्रेस छोड़ कर बडा झटका दे दिया, निर्मला सप्रे के इस फैसले से लोकसभा चुनाव पर भी फर्क पड़ेगा, जल्द ही उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल होंगे,
इसके पहले मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ओर पूर्व विधायक पारुल साहू को भी भाजपा में शामिल करवाया था, अब कॉन्ग्रेस में लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं का टोटा हो रहा है.