सागर | तीन मढिया से कटरा जाने वाला रास्ता एक हफ्ते बंद रहेगा | sagar tv news |
सागर शहर में तीन मडिया से कटरा की तरफ जाने वाली रास्ते को बंद कर दिया गया है जिसकी वजह से यहां से निकलने वाले मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तीन मडिया से लेकर परकोटा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है. यहां एक साइड का रोड बन जाने के बाद अब दूसरी साइड का काम शुरू होना है इसी के लिए तीन मढिया के पास इस रास्ते को बंद कर दिया गया है, शनिवार को यहां पर सैकड़ो लोग परेशान होते हुए नजर आए,
सड़क बंद करने को लेकर निर्माण एजेंसी लैंडमार्क के द्वारा यहां पर कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है जिसकी वजह से लोगों को यह पता चल सके की रास्ता बंद है, आजू-बाजू में घटी होने की वजह से और पतली पतली गलियों में ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से दुर्घटनाओं जैसी स्थिति भी कई बार बनती हुई देखी गई, सड़क बंद करने को लेकर कोई आगामी सूचना भी नहीं दी गई
अब जब लोग कटरा की तरफ से तीन बढ़िया तक पहुंचाते हैं तो उन्हें पता चलता है की रास्ता तो बंद है ऐसे में या तो वह वापस लौटते हैं या फिर गलियों में घुसते हैं, ऐसा ही हाल बस स्टैंड से कटरा की तरफ आने वाले वाहन चालकों के साथ हो रहा है लैंडमार्क कंपनी के विजय यादव ने बताया कि अभी एक साइड का निर्माण कार्य हो गया है दूसरी साइड का निर्माण कार्य शुरू होना है जो काम हो गया है वह पक कर तैयार होने वाला है
हफ्ते भर में उस रोड को चालू कर देंगे, 10 तारीख के बाद यह चालू हो सकता है शहर में प्रवेश करने के लिए यही मुख्य रास्ता है अगर यहां से नहीं निकल पा रहे हैं तो एलिवेटेड कॉरिडोर से जाना सुलभ रहेगा गलियों से जाने पर जाम जैसी स्थिति बन रही है जिससे पेट्रोल और समय दोनों की बर्बादी हो रही