नरयावली विधानसभा में विधायक प्रदीप लारिया ने भाजपा की सदस्यता दिलाई 50 ग्रामीणों को
नरयावली विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बलराम साहू जी के नेतृत्व में जुझारू कर्मठ युवा प्रकृति प्रेमी धर्मराज यादव को विधायक प्रदीप लारिया ने उनके गांव नगना नरयावली में लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में नुक्कड़ सभा के आयोजन उपरांत भाजपा की सदस्यता दिलाई जिनमें उनके साथ साथ खिरिया नीखर के सरपंच राहुल यादव कोड़नी एवं नगना के
भूतपूर्व सरपंच रविशंकर लल्लू यादव सरपंच प्रतिनिधि कमल यादव किशोर तिवारी पप्पू यादव राधे यादव महेंद्र यादव हरिसिंह यादव जीवन यादव विजय कालू यादव भगतसिंह यादव उदयभान यादव गोकल यादव तुलई अहिरवार अमोल अहिरवार सहित लगभग 50 ग्रामीणों ने कॉंग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा