सागर में नारानपुर के जंगल में लड़का-लड़की मिले,जांच में जुटी पुलिस,प्रेमप्रसंग का अंदेशा
सागर में नारानपुर के जंगल में लड़का-लड़की मिले,जांच में जुटी पुलिस,प्रेमप्रसंग का अंदेशा
सागर में नारानपुर के जंगल में लड़का-लड़की मिले
प्रेमप्रसंग का अंदेशा
सागर के देवरी थाना क्षेत्र में नारानपुर के जंगल में शनिवार दोपहर लड़का-लड़की की डेट बॉडी मिली है। जंगल में शव होने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस की जांच में मृतकों की पहचान हो गई है। मृतक लड़का-लड़की पास के ही गांव के रहने वाले हैं। युवक की उम्र 18 साल है। वहीं लड़की उम्र 17 से 18 साल होना बताई जा रही है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। माना जा रहा है। लड़का-लड़की का यह मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा लगा रहा है। मामले में एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
देवरी थाने के एसआई निशांत भगत ने बताया कि नारानपुर के जंगल में पेड़ पर लड़का-लड़की की डेट बॉडी मिली है। मृतकों की शिनाख्त हो गई है। दोनों आदिवासी समाज के हैं। शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं। परिवार वालों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही दोनों की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।