जीतू पटवारी के घर BJP का प्रदर्शन,इमरती देवी पर दिए गए बयान का विरोध

 

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री और BJP नेता इमरती देवी पर टिप्पणी के बाद प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी घिर गए हैं। इंदौर में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने उनके बिजलपुर स्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया। कुछ महिलाएं चूड़ियां भी लेकर आई थीं।

 

 

हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इधर, कांग्रेस ने इस प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उसने कहा कि प्रदर्शन का संवैधानिक अधिकार है लेकिन फर्जी रामभक्त मर्यादा भूल गए। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान प्रभु राम के पोस्टरों को भी अपने पैरों तलों रौंद दिया।

 

BJP कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद महिलाओं नेताओं के साथ पहुंची कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड्स गिरा दिए। वे पटवारी के घर के मेन गेट तक पहुंच गईं। जूते-चप्पल दिखाए। पोस्टर भी फाड़े।

 

 

दरअसल, पटवारी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में हंसते हुए कह रहे हैं, देखो ऐसा है, अब इमरती जी का रस खत्म हो गया है। जो अंदर चाशनी होती है...उनके लिए अब मैं कुछ बात नहीं कर रहा।

 

 

जीतू का 16 सेकेंड का ये वीडियो ग्वालियर का बताया जा रहा है। वे गुरुवार रात कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इसके बाद मीडिया से बात की थी। जीतू इससे पहले मुरैना में प्रियंका गांधी की सभा में शामिल हुए थे। प्रियंका कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल नीटू सिकरवार के समर्थन में सभा करने आई थीं।

 

 

 

विवाद बढ़ा तो इमरती को बड़ी बहन जैसी बताया मामले के तूल पकड़ने के बाद जीतू ने ट्वीट कर इमरती को अपनी बड़ी बहन जैसी कहा। कहा कि मेरा आशय और मतलब ऐसा नहीं था। मैंने सिर्फ सवाल को टालने के लिहाज से ऐसा कहा था। इमरतीजी बड़ी बहन जैसी हैं और बड़ी बहन मां के समान होती हैं।

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान भगवान राम के पोस्टर को पैरों से कुचला जीतू पटवारी के घर के बाहर प्रदर्शन कर रही महिलाओं कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर लगे भगवान राम के बैनर पोस्ट भी फाड़ दिए और पैरों से कुचलने लगी। बैनर में पटवारी सहित उनके कार्यकर्ताओं की फोटो लगी हुई थी।


By - sagartvnews
03-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.