Sagar-एक साल का मासूम नहीं समझ पाया बिच्छू का स्वभाव, खेल-खेल में हाथ में उठाया, जानिए फिर क्या हुआ ?

 

खुरई क्षेत्र में एक साल के मासूम की बिच्छू के काटने से जान जाने का मामला सामने आया है। मासूम बच्चा आंगन में खेल रहा था इसी दौरान वहां एक काला बिच्छू निकल आया। बच्चे ने उस पर हाथ पटककर पकड़ने की कोशिश की तो उसने डंक मार दिया। जब परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जानकारी के अनुसार बाहरपुर गांव में एक साल का आरव गौड़ अपने घर के आंगन में खेल रहा था।

 

 

इसी दौरान मासूम बच्चे ने वहां से निकल रहे बिच्छू को अपने हाथ में उठा लिया तो बिच्छू ने उसे डंक मार दिया। जैसे ही मासूम बच्चा रोने लगा तो बच्चे के दादा आशाराम गौड़ ने देखा कि बच्चे को बिच्छू ने काट लिया है। इसके बाद तत्काल परिजनों को बताया और सभी लोग बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। बच्चे के इलाज के दौरान ही परिजन उसे झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए। जब वापस लौटे तो डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

 

 

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी तरह खुरई रेलवे स्टेशन के पास एक महिला की सांसे थमने का मामला सामने आया है। खुरई शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर एक 55-60 साल की अज्ञात महिला मिली। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के थानों में जानकारी भेजी जा रही है।


By - sagartvnews
03-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.