लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
कांग्रेस के पूर्व विधायक ने जिला उपाध्यक्ष बेटे के साथ पार्टी को कहा अलविदा, सीएम के सामने भाजपा में शामिल
शिवपुरी जिले में कांग्रेस को आज फिर एक ओर बड़ा झटका लगा है। यहां तीन बार विधायक रह चुके हरीबल्लभ शुक्ला ने भोपाल में भाजपा का दामन थाम लिया।
वे सदस्यता ग्रहण करने अपने बेटे आलोक शुक्ला के साथ भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। आलोक कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष के पद पर आसीन थे। पिता—पुत्र ने एक साथ सीएम मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें पिता के निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उपचुनाव को चार लाख वोटों से जीता था।
वहीँ जब ज्योतिरादित्य सिंधिया 2004 में जब अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था उस वक्त सिंधिया हरीबल्लभ शुक्ला से महज 86 हजार वोटों से जीत सके थे। यह चुनाव हरीबल्लभ शुक्ला ने भाजपा की ओर से लड़ा था। वहीँ हरीबल्लभ शुक्ला दो बार कांग्रेस व एक बार समानता दल से विधायक यह चुके हैं। ऐसे में उनके कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को बड़े नुकसान की आशंका है।