मंडप से उठकर मतदान करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, विवाह से भी जरूरी बताया मतदान, जानिए किसने क्या कहा

 

लोकतंत्र के महापर्व के पहले चरण को लेकर शुक्रवार को मप्र के 6 जिलों में मतदान हुआ। इसमें जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई केंद्रों पर दूल्हा-दुल्हनों ने पहुंचकर वोटिंग में हिस्सा लिया। मतदान का महत्व समझते हुए युवा जोड़ों ने जिंदगी की नई शुरूआत के पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बाकायदा नियमों का पालन करते हुए दूल्हा—दुल्हनों ने कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया।

 

 

 

दुल्हनों ने शर्माते हुए घूंघट की आड़ से ईवीएम मशीन का बटन दबाया। हाथों में मेंहदी के साथ ही चुनाव की अमिट स्याही लगाकर जोड़े वापस लौटे। वोटिंग के बाद जनता को प्रेरणादायी संदेश भी दिए। ऐसी ही खूबसूरत तस्वीर डिंडौरी में सामने आई यहां दुल्हन मेघा जैन ने हल्दी रस्म के बीच जाकर मतदान किया। बालाघाट के मतदान केंद्र 181 में एक नव विवाहित जोड़ा बना लोकतंत्र के महापर्व का साक्षी बना। यहां विदाई के पहले दुल्हन डॉली शर्मा जीवन साथी के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर किया मतदान करने पहुुंची थीं।

 

 

 


ऐसे ही सिवनी में भी शादी के तुरंत बाद एक जोड़ा मतदान करने पहुंचा।
सीधी में जोड़ा विवाह रचाने के बाद मतदान केंद्र पहुंचा। सीधी शहर के दक्षिण करौंदिया निवासी जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी प्रतिमा सिंह के साथ किया वोट देने पहुंचे। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव खेड़ा में विदाई के बाद मतदान कराकर ही दूल्हा पत्नी को ससुराल ले गया इस दौरान दुल्हन ने कतार में लगकर मतदान किया।

 

 

 

सीधी जिले के जीवेन्द्र सिंह चंदेल का विवाह रीवा में हुआ वहां से जैसे ही आज विदाई हुई तो सीधी आकर दुल्हन के साथ मतदान केंद्र में गए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद घर जाकर बाकी की रस्में पूरी कीं। यह खूबसूरत तस्वीरें बताती हैं कि हमारा लोकतंत्र दिनों दिन मजबूत हो रहा है। जब दूल्हा—दुल्हन कह रहे सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो तो समझ सकते हैं कि वास्तव में देश में मतदान की महत्व बढ़ता जा रहा है।


By - sagartvnews
19-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.